Sehat kaise banaye : सेहत बनाए रखना हमारे लिए बहुत जरूरी है। बहुत से लोग कहते हैं कि खुशी स्वस्थ भाग में ही निवास करती है, इसीलिए एक स्वस्थ शरीर का होना बेहद जरुरी है। लेकिन हमारे पास अन्य कार्यों के लिए समय है, सेहत बनाने के लिए नहीं।

जहाँ पूरी दुनियां सिर्फ और सिर्फ अपने कार्यो में मगन रहती है वहां इनके पास अपने शरीर को बनाने के लिए वक्त नहीं।

अगर आप दुबले-पतले या कमजोर हैं और अपना वजन बढ़ाने के साथ-साथ आकर्षक और मस्कुलर बॉडी बनाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। क्योंकि इस लेख में हम आपको जल्दी से जल्दी सेहत कैसे बनाये? विस्तार से बताएँगे। तो अंत तक हमारे लेख को पढ़ें।

तो चलिए जानते है अच्छी सेहत बनाने के तरीके –

sehat kaise banaye – अच्छी सेहत बनाने के 5 अद्भुत तरीके

आजकल लोग अपने कामो में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए समय नहीं है। लेकिन कहा जाता है कि “जान है तो जहान है” और यह सच भी है। अगर आपका शरीर स्वस्थ है तो आप मुश्किल से मुश्किल काम भी आसानी से कर पाएंगे, अगर ऐसा नहीं है तो आपको एक छोटा सा काम भी बहुत मुश्किल लगेगा।

नीचे sehat banane ke liye kya karna chahie विस्तार से बताया है।

पर्याप्त पानी पिएं (drink enough water)

 शरीर की मांसपेशियों को नियमित रूप से विकसित करने के लिए जल शक्ति की आवश्यकता होती है। जितना हो सके अधिक पानी पिएं। इसी तरह एक फार्मूला यह भी है कि हमें अपने शरीर के वजन के हिसाब से रोजाना कितना पानी पीना चाहिए, इसका भी एक सूत्र है लेकिन वह जरुरी नहीं। क्योंकि एक सामान्य व्यक्ति रोजाना  4 से लेकर 5 लीटर तक पानी पि सकता है। ध्यान रहे कि ज्यादा पानी पीना भी सेहत के लिए हानिकारक होता है। 

अधिक जानने के लिए benefits of water in hindi का लेख पढ़ें।

अपना आहार बढ़ाएं (increase your diet)

उदाहरण के लिए, मान लीजिए कि आज के समय में आप 1500 कैलोरी का सेवन कर रहे हैं, इसके बजाय आपको प्रति दिन 2000 कैलोरी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अधिक कैलोरी का सेवन करने से ही आप अपने वजन को बढ़ा पाएंगे।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप रोजाना कैलोरी गिनकर बैठ जाएं। आप ऐसी चीजें खाएं जिनमें अधिक कैलोरी होती है। सारा खाना एक साथ खाने के बजाय उन्हें 4 से 5 मील में बांट दें। आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

अधिक जानने के लिए weight gain diet chart in hindi का लेख पढ़ें।

नियमित रूप से आहार का सेवन करे (Divide Your Meal)

Bodybuilding diet plan

अगर आप दिन में 2 से 3 बार खाना खाते हैं तो यह गलत है। क्योंकि आप 2 से 3 बार के बजाय 4 से 5 बार छोटे-छोटे भोजन में अपना खाना खाएं। क्योंकि 2 से 3 बार के भोजन में हमें पोषक तत्व पूरी तरह से नहीं मिल पाते है, इसलिए अपने खाने को  4 से 5 बार छोटे-छोटे भोजन में बांट कर खाएं।

बॉडीबिल्डिंग डाइट प्लान जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

एक्सरसाइज करें (do the exercise)

एक्सरसाइज का मतलब यह नहीं है कि यह सिर्फ जिम में ही की जाती है। आप अपने घर पर भी बहुत आसानी से एक्सरसाइज  कर सकते हैं और आकर्षक और मस्कुलर बॉडी बना सकते हैं।

हमने शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए अलग-अलग एक्सरसाइज बताई हैं, आप क्लिक करके देख सकते हैं।

पर्याप्त नींद लें (get enough sleep)

यदि आप अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए गंभीर हैं और एक अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखना चाहते हैं तो आपको पर्याप्त नींद लेने की आवश्यकता है। अगर सभी को पर्याप्त नींद न मिले तो यह हमारी सेहत को भी खराब कर सकता है तो आपको पूरी नींद लेनी चाहिए।

क्योंकि सोते समय ही शत प्रतिशत हमारे स्वास्थ्य का विकास होता है। और एक अच्छी सेहत बनती है।

घरेलु टिप्स  – sehat kaise banaye gharelu tips

इंसान के जीवन में स्वस्थ शरीर का होना बहुत जरूरी है, वो भी आज के समय में जहां खाने से लेकर कपड़े तक सब कुछ मिलावटी होता जा रहा है। यदि आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे तो वह भी आपका अच्छे से साथ देगा, नहीं तो वह आपका साथ छोड़ देगा और बीमारी को जन्म देगा।

अच्छी सेहत बनाने के लिए यहां महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए हैं, जिन्हें अपनाने से जल्द से जल्द आपकी सेहत बन जाएगी।

  • नियमित और निरंतर रूप से एक्सरसाइज और डाइट का पालन करें।

  • प्रोटीन शेक सेहत बनाने का सबसे आसान और सरल तरीका है। सेहत बनाने के लिए रोजाना प्रोटीन शेक पिए। प्रोटीन शेक बनाने के लिए यह तरीका अपनाएं।

  • अगर आप सेहत बनाने के लिए अटल है तो आपको अपनी बुरी आदतें जैसे गुटखा, सिगरेट, पान, शराब इत्यादि छोड़ना होगा।

  • ज्यादा हस्तमैथुन न करें। अगर आपको इसकी लत है तो 1 या 2 महीने में एक बार  करें। क्योंकि 1 या 2 महीने में हस्तमैथुन करने से शरीर को फायदा होगा।

  • इन चीजों से करें परहेज जो सेहत बनाने में रुकावट पैदा कर सकतें है। जैसे -जंक फूड, तला-भुना खाना और मिठाई इत्यादि। 

  • विटामिन और खनिजों का भरपूर सेवन करें, क्योंकि यह अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।

  • भरपुर मात्रा में नींद लें। कम से कम 8 घंटे की नींद लें।

सेहत बनाने की दवा आयुर्वेदिक – Sehat Banane ki Dava

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का अच्छा होना कितना जरूरी है, मुझे नहीं लगता कि आप लोगों को यह बताने की जरूरत है। क्योंकि आजकल हर इंसान आकर्षक और मस्कुलर बॉडी बनाने की कोशिश कर रहा है। इसीलिए हमने नीचे सेहत बनाने के कैप्सूल बताएं हैं जो पूरी तरह से आयुर्वेदिक हैं और जिनका कोई दुष्प्रभाव नहीं है।

यह सेहत बनाने की दवा आपको बहुत जी जल्द एक अच्छी बॉडी बनाने में मदद करेगी।

तो चलिए जानते है सेहत बनाने की आयुर्वेदिक दवा

  • Liv 52

  • MuscleXP Vito Fuel Men

  • Suraj Herbals HealthOsur

  • Fish Oil Omega-3

  • Health Tone Capsule

और पढ़ें : बॉडी का साइज बढ़ाने के 5 जबरदस्त उपाय – How To Gain Body Size In Hindi

निष्कर्ष

कई लोग सोचते है कि वह 30 दिन में सेहत कैसे बनाएं या 2-4 दिन में अच्छी बॉडी कैसे बनाएं? देखिये य तो सम्भव नहीं है। क्योंकि कोई भी सेहत या शरीर रातों-रात नहीं बनता है। अगर आप सोच रहें है कि 10 दिन में 10 KG वजन बढ़ा या घटा लेंगे तो यह सम्भव नहीं है।

क्योंकि यह एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें शरीर को धीरे-धीरे बनने में समय लगता है। आप किसी भी ट्रेनर से पूछें, वह आपको यही सलाह देगा।

अगर आप अच्छी सेहत बनाना चाहते हैं तो अपना पैसा और समय दोनों दें।

Neerfit

Neerfit ही NeerFit.com के लेखक और सह-संस्थापक हैं। उन्होंने रोहतक (एचआर) से कला स्नातक में स्नातक भी पूरा किया है। वह स्वास्थ्य, फिटनेस,  और bollywood movies के प्रति जुनूनी है।

View all posts

Add comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Protected by Copyscape