रणवीर सिंह – दीपिका पादुकोण : बॉलीवुड स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं। रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट के बाद ये पहला मौका था जब ये कपल साथ में नजर आएं है।

दरअसल, एक फैशन शो का आयोजन मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने किया था। इस शो में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण भी साथ नजर आयी थी. वहीं दोनों स्टार कपल के लुक की बात करें तो फैशन शो के दौरान रणवीर सिंह ब्लैक शेरवानी और गॉर्जियस दीपिका सिल्वर कलर के डिजाइनर लहंगे में नजर आईं थी।

वहीं दीपिका और रणवीर ने अपने रॉयल लुक से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। जानकारी के लिए बता दें की मिजवान के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष में इस फैशन शो का आयोजन किया गया था. मुंबई में हुए इस शो में दीपिका और रणवीर शोस्टॉपर बने थे. स्टार कपल के अलावा विद्या बालन, गौहर खान, करण जौहर, नोरा फतेही जैसे सितारों भी इस मैफिल में शामिल हुए थे।

दोनों स्टार कपल की अपकमिंग मूवी के बारे में बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की लव स्टोरी में नजर आने वाले हैं, वहीं दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह पठान में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। साथ ही वह ऋतिक रोशन के साथ एक फाइटर में भी नजर आयेंगी।

Neerfit

Neerfit ही NeerFit.com के लेखक और सह-संस्थापक हैं। उन्होंने रोहतक (एचआर) से कला स्नातक में स्नातक भी पूरा किया है। वह स्वास्थ्य, फिटनेस,  और bollywood movies के प्रति जुनूनी है।

View all posts

Add comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Protected by Copyscape