Salman Khan ने Sonakshi Sinha से गुपचुप रचाई शादी?

Salman Khan and Sonakshi Sinha’s wedding

सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। एक्टर के फैंस लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं.

हालांकि सलमान खान से कई बार इस बारे में सवाल किया जा चुका है लेकिन उन्होंने इस बारे में कभी कोई इशारा नहीं दिया कि वो कब शादी कर रहे हैं।

 हालांकि सलमान खान का कई बॉलीवुड अदाकाराओं से अफेयर रहा है लेकिन फिर भी उन्हें आजतक सच्चा प्यार नहीं मिला। 

जहां सलमान की शादी को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है, वहीं सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की शादी की  तस्वीरों वायरल हो रही है। 

तो आइए जानते हैं इस सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की इस वायरल फोटो की सच्चाई।

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। इस फोटो को देखने के बाद कई फैंस अभिनेता को बधाई दे रहे हैं।

 इस फोटो में सलमान खान सोनाक्षी को इंगेजमेंट रिंग पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा भी रेड साड़ी और हैवी ज्वेलरी के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

सच्चाई यह है कि वायरल होने वाली इन तस्वीरों को एक प्रशंसक द्वारा एडिट किया गया है।

सलमान खान अभी भी सिंगल हैं। सलमान और सोनाक्षी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर साथ में पार्टी करते देखे जाते हैं।