कार्तिक आर्यन इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं।

उनकी आखिरी रिलीज 'भूल भुलैया 2' साल की सबसे सफल हिंदी फिल्मों में से एक है।

इस साल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली तीन फिल्मों में कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 शामिल है, जिसमें कियारा आडवाणी भी थीं।

कार्तिक आर्यन के खाते में इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं और अब उनके हिस्से में एक और जबरदस्त फिल्म आ गई है।

कार्तिक अब एक इंटेंस लवर बॉय की भूमिका में नजर आएंगे। 

जी हां, कार्तिक आर्यन बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक आशिकी की फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं।

उन्होंने अनुराग बसु की 'आशिकी 3' साइन की है।

जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। 

इस खबर को एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। 

Aashiqui 3

Aashiqui 3 :आशिकी 3 में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन