कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है. मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे लगातार इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बीते 24 घंटे में चार स्टार्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई है। 

कोरोना वायरस की इस लहर में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ समेत ये सितारे कोविड-19 का शिकार हो गए हैं. यहां देखिए लिस्ट...

शाहरुख खान

शाहरुख खान को लेकर रविवार को खबर आई है कि वह कोविड-19 की चपेट में आ गए हैं। ये खबर सुनकर शाहरुख खान के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ कोरोना पॉजिटिव आई हैं। बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ काफी पहले इस वायरस की शिकार हो चुकी हैं। अब उनका क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो रहा है।

आदित्य रॉय कपूर

आदित्य रॉय कपूर भी कोविड-19 का शिकार हो गए हैं। इस वायरस का शिकार होने के चलते उनकी आने वाली फिल्म के ट्रेलर का शेड्यूल बढ़ा दिया गया है।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कोविड-19 होने की जानकारी शेयर की है।